गबन मामले में जमुई के तत्कालीन क्षेत्रीय वन अधिकारी पर प्राथमिकी

जमुई में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने एक बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर किया है

पटना. जमुई में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने एक बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर किया है. इओयू ने तत्कालीन क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोप है कि राजेश कुमार ने सरकारी धन का गबन करने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा और इसे अपने परिवार और करीबियों की कंपनियों के माध्यम से सफेद किया. इस मामले में उनके भाई राकेश कुमार, पत्नी सिम्मी कुमारी और विभिन्न नर्सरी एवं निर्माण कंपनियों के मालिक समेत कुल 09 लोग आरोपी बनाये गये हैं.इओयू के अनुसार राजेश कुमार अपने भाई राकेश की कंपनी अमहारा कंस्ट्रक्शन में काले धन का निवेश करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >