000 मनेर. बराती-सराती में मारपीट, 10 घायल

टाटा कॉलोनी में शादी के दौरान हुए विवाद में सराती व बराती दोनों पक्ष पास में भिड़ गये और जमकर मारपीट की. मारपीट में 10 लोग जख्मी हो गये.

मनेर. टाटा कॉलोनी में शादी के दौरान हुए विवाद में सराती व बराती दोनों पक्ष पास में भिड़ गये और जमकर मारपीट की. मारपीट में 10 लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, मनेर नगर परिषद के रसूलपुर से राजेश कुमार के पुत्र की बरात टाटा कॉलनी निवासी सनोज के यहां गयी थी. बरात लगने के दौरान ही विवाद पर बराती व सराती पक्ष भिड़ गये, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों ने बरात पक्ष के रसूलपुर निवासी अभिषेक कुमार, बिहटा निवासी सुमित कुमार व मोतिहारी निवासी भूषण समेत 10 लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया. वहीं राजेश कुमार के बयान पर मनेर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >