किसान नौ अगस्त को जिला मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन

स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम पटना में संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार की बैठक आशीष रंजन की अध्यक्षता में हुई .

पटना. स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम पटना में संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार की बैठक आशीष रंजन की अध्यक्षता में हुई . इसमें 10 जुलाई को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की आम बैठक में लिये गये निर्णय की रिपोर्टिंग किसान नेता दिनेश कुमार और भूप नारायण सिंह ने की. अगले कार्यक्रम की रूपरेखा का प्रस्ताव किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने प्रस्तुत किया. बैठक में निर्णय लिया गया है कि नौ अगस्त को अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस को संयुक्त किसान मोर्चा ‘कॉरपोरेट भारत छोड़ो’ दिवस के रूप में मनायेगा. वहीं,सभी जिला मुख्यालयों पर धरना एवं प्रदर्शन आयोजित कर किसान सरकार से अपना 21 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >