पटना: मसौढ़ी में खाद के साथ जबरन नैनो यूरिया की टैगिंग का आरोप, किसानों ने की कार्रवाई की मांग

Patna News: मसौढ़ी प्रखंड में खाद वितरण के दौरान किसानों की सहमति के बिना नैनो यूरिया जोड़ने और उसका बिल न देने का मामला सामने आया है. इससे किसानों में नाराजगी है और उन्होंने कृषि पदाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

Patna News: मसौढ़ी प्रखंड स्थित बिस्कोमान भवन में खाद वितरण के दौरान किसानों से जबरन नैनो यूरिया की टैगिंग किये जाने और उसका बिल नहीं दिये जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर विभिन्न गांवों के किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

सहमति के बिना जोड़ा जा रहा नैनो यूरिया

किसानों का आरोप है कि खाद लेने पहुंचने पर संचालक उनकी सहमति के बिना नैनो यूरिया भी जोड़ दे रहे हैं. इतना ही नहीं, नैनो यूरिया की राशि लेने के बावजूद उसका अलग से बिल नहीं दिया जा रहा है. किसानों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

कई किसानों ने दर्ज करायी शिकायत

शिकायत करने वालों में बलियारी की उषा देवी, थलपुरा की पूनम देवी, खरांट के रंजीत कुमार, सुधीरचक के गुड्डू कुमार, घोरहुआं के शशि प्रकाश, जगदीशपुर के राजेश कुमार, गोढ़ना के रामप्रवेश प्रसाद, राजेश कुमार और भदौरा के कुंदन कुमार समेत कई किसान शामिल हैं. किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

बिना बिल खाद वितरण नियमों के विरुद्ध : बीएओ

प्रखंड कृषि पदाधिकारी हर्ष पटेल ने कहा कि यदि खाद के साथ नैनो यूरिया की टैगिंग की जाती है तो उसका बिल देना अनिवार्य है. बिना बिल के खाद वितरण नियमों के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही पत्र जारी किया जाएगा और शिकायत की जांच कर दोषी पाये जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar masaurhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >