22 मई को किसान नेता करेंगे बक्सर कूच

बिहार संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेता 22 मई को बक्सर कूच करेंगे. प्रधानमंत्री के बक्सर आगमन से एक दिन पहले बक्सर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान मौन प्रतिरोध मार्च निकालेंगे.

संवाददाता, पटना बिहार संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेता 22 मई को बक्सर कूच करेंगे. प्रधानमंत्री के बक्सर आगमन से एक दिन पहले बक्सर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान मौन प्रतिरोध मार्च निकालेंगे. यह निर्णय स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम पटना में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में लिया गया. संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक डॉ श्यामनंदन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक की शुरुआत में किसान नेता और ओजस्वी वक्ता दिवंगत अतुल कुमार अंजान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रखा गया. संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता दिनेश कुमार सिंह,अशोक प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह,अमेरिका महतो,शाहीद कमाल,संजीव कुमार, गोपाल शर्मा,मनोज कुमार,रामायण सिंह,मणिलाल,उडयन राय,मिथिलेश कुमार शर्मा,अशोक प्रियदर्शी,सत्येंद्र नारायण सिंह,उमेश सिंह,जनक देव सिंह, नरेश यादव,भोला यादव और वशिष्ठ शर्मा आदि ने अपना सुझाव बैठक में दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >