Bihar Teacher: बिहार में फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, 17 साल बाद बड़ा घोटाला हुआ उजागर

Bihar Teacher: सीतामढ़ी जिले में फर्जी डिग्री के जरिए शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले हितनारायण ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर दो जिलों में फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर नियुक्ति पाने का आरोप है.

Bihar Teacher: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शिक्षक बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. सुरसंड प्रखंड के मध्य विद्यालय राधाउर में कार्यरत शिक्षक हितनारायण ठाकुर को फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

असम से ली थी डिप्लोमा की फर्जी डिग्री

एडिशनल एसपी आशीष आनंद ने बताया कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, मुजफ्फरपुर और एक निजी शिकायतकर्ता की संयुक्त शिकायत पर बथनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जांच में यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी ने असम के एससीईआरटी से जारी फर्जी डिप्लोमा बेसिक टीचर ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर वर्ष 2008 में बथनाहा प्रखंड नियोजन इकाई से नियुक्ति ली थी. इसके बाद उसी जाली प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर 2012 में किशनगंज जिले में 34540 शिक्षक कोटि के तहत नियुक्त हुआ था.

सीतामढ़ी में कराया था ट्रांसफर

आरोपी ने बाद में तबादला कराकर सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड में अपनी सेवा देनी शुरू कर दी. जांच में पाया गया कि प्रशिक्षण का पूरा दस्तावेज फर्जी था. पुलिस का मानना है कि इस घोटाले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी भूमिका की जांच जारी है.

शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए पोर्टल डेटा से भी फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है. निगरानी ब्यूरो की सिफारिश पर आरोपी के खिलाफ IPC की कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है. इस मामले को गंभीर संज्ञेय अपराध मानते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

Also Read: बिहार की लड़की से जालंधर में दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >