Expressway In Bihar: अब महज 50 मिनट में पहुंचेंगे पटना से मोकामा! ग्रीनफील्ड फोरलेन से सफर हुआ तेज और आसान

Expressway In Bihar: बिहारवासियों के लिए बड़ी राहत! पटना से मोकामा के बीच सफर अब सिर्फ 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. बख्तियारपुर-मोकामा के बीच 44.6 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार से आवागमन शुरू हो गया है.

Expressway In Bihar: बिहारवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है! पटना से मोकामा के बीच सफर अब बेहद आसान और तेज हो गया है. बख्तियारपुर से मोकामा के बीच 44.6 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे को शुक्रवार से यातायात के लिए खोल दिया गया. इससे पटना से मोकामा का सफर, जो पहले ढाई से तीन घंटे का था, अब मात्र 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा.

बख्तियारपुर-मोकामा: अब सिर्फ आधे घंटे की दूरी

इस हाईवे के खुलने से बख्तियारपुर से मोकामा के बीच यात्रा का समय दो घंटे से घटकर सिर्फ 30 मिनट रह गया है. हालांकि, बख्तियारपुर के पास रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का एक हिस्सा अभी अधूरा है, जिसके चलते लगभग 1 किलोमीटर सड़क पर टू-लेन आवागमन किया जा रहा है.

इन जिलों को भी मिलेगा फायदा

इस हाईवे का सीधा लाभ न सिर्फ पटना और मोकामा के यात्रियों को मिलेगा, बल्कि लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, शेखपुरा, पूर्णिया और खगड़िया जिलों के लोगों के लिए भी यात्रा आसान होगी. इसके अलावा, असम के गुवाहाटी और पड़ोसी देश भूटान तक जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह हाईवे बेहद फायदेमंद रहेगा.

मोकामा से पटना जाने के लिए अस्थायी डायवर्जन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मोकामा से पटना की ओर जाने वालों को बख्तियारपुर के पास अस्थायी डायवर्जन का इस्तेमाल करना होगा. आरओबी का कार्य मई तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद यह मार्ग पूरी तरह सुचारू रूप से चालू हो जाएगा.

सड़क चौड़ी हुई, सफर हुआ सुगम

पहले पटना से बख्तियारपुर तक फोरलेन मार्ग था, लेकिन बख्तियारपुर से मोकामा तक संकीर्ण सिंगल लेन सड़क होने के कारण यातायात बाधित रहता था. अब ग्रीनफील्ड फोरलेन चालू होने से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को जाम और भीड़भाड़ से भी निजात मिलेगी.

Also Read: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, कंधे पर शव लादकर लौट रहे जवान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >