Expressway In Bihar: बिहार के इन 8 जिलों से होकर गुजरेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, रैयतों की चमक जाएगी किस्मत

Expressway In Bihar: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे उत्तर बिहार के विकास की रफ्तार को तेज करेगा. 568 किमी लंबी यह छह लेन सड़क 8 जिलों से होकर गुजरेगी. बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार और निवेश के नए अवसर प्रदान करेगी. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पढे़ें पूरी खबर…

Expressway In Bihar: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे परियोजना उत्तर बिहार के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट साबित होने वाली है. इस छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए 100 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण शुरू हो चुका है. केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अब राज्य सरकार जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है. जल्द ही इसके लिए काला (भू-अर्जन के लिए सक्षम प्राधिकार) गठित कर अधिसूचना जारी की जाएगी. सरकार की मंशा है कि विधानसभा चुनाव से पहले शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाए.

इन जिलों को होगा सीधा फायदा

इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 568 किलोमीटर होगी, जिसमें से 417 किलोमीटर बिहार में प्रस्तावित है. इसका सीधा असर राज्य के आठ ज़िलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज पर पड़ेगा. यह एक्सप्रेस-वे 39 प्रखंडों और 313 गांवों को जोड़ेगा, जिससे वहां रहने वालों को सीधा लाभ मिलेगा. बेहतर सड़क संपर्क से न सिर्फ व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि नए निवेश और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

बिहार की हिस्सेदारी लगभग 27.5 करोड़

इस परियोजना पर अनुमानित कुल लागत 37,645 करोड़ रुपए है, जिसमें बिहार की हिस्सेदारी लगभग 27,552 करोड़ रुपए रहेगी. यह एक्सप्रेस-वे बिहार के परिवहन नेटवर्क को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा. साथ ही उत्तर बिहार को देश के बाकी हिस्सों से जोड़कर सामाजिक और आर्थिक प्रगति के नए द्वार खोलेगा.

ALSO READ: Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, चुनावी तैयारी में ताकत झोंक रही पार्टियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >