Expressway In Bihar: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के निर्माण को मिली हरी झंडी, इन जिलों से होकर गुजरेगा सिक्स लेन रोड, होगा बड़ा फायदा

Expressway In Bihar: बिहार के लोगों को जल्द ही एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है. दरअसल, सिक्स लेन वाले पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को हरी झंडी मिल गई है. जिसके बाद जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा.

Expressway In Bihar: साल 2025 में बिहार के लोगों को सरकार एक के बाद एक कई तोहफे दे रही है. इस बीच एक और बड़ी सौगात जल्द ही मिलने वाली है. दरअसल, सिक्स लेन वाले पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां अब जल्द ही सरपट दौड़ेंगी. दरअसल, इसके निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल गई है. जिसके बाद पटना से पूर्णिया के बीच आवागमन सुगम होने वाला है. वहीं, बिहार सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि, इसी साल इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक

इसे लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुरोध पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित विभागों की बैठक हुई, जिसमें निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई. इतना ही नहीं, परियोजना मंजूर करने के साथ ही बिहार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि, वह जल्द इसकी निविदा प्रकाशित करे ताकि इस साल निर्माण कार्य शुरू किया जा सके.

वित्त मंत्रालय के पास भेजी गई परियोजना

अधिकारियों की माने तो, अगर 500 करोड़ से अधिक की परियोजना होती है तो वह नेशनल प्लानिंग ग्रुप के पास जाती है. एनपीजी ने एनएचएआई को कहा था कि, वह इस सड़क परियोजना की मंजूरी बिहार सरकार से प्राप्त करे. इसी के मद्देनजर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक की गई और परियोजना को मंजूर कर लिया गया. जिसके बाद अब एनपीजी इस परियोजना की वित्तीय मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेज देगा. वहीं, अब उम्मीद जताई जा रही है कि, वित्त मंत्रालय की पीपीपीएसी कमेटी की ओर से इस परियोजना की मंजूरी 15 दिनों में मिल सकती है.

भारतमाला परियोजना-दो के तहत होगा निर्माण

जानकारी के मुताबिक, पीपीपीएसी के तहत इस परियोजना का निर्माण हैम मोड में किया जाएगा. जिसका मतलब यह है कि, निर्माण एजेंसी 60 प्रतिशत राशि खर्च करेगी और 40 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार वहन करेगी. बता दें कि, निर्माण एजेंसी को टोल प्लाजा से पैसे की भरपाई की जाएगी. वहीं, करीब 15 सालों तक एक्सप्रेसवे के रख-रखाव का ध्यान एजेंसी ही रखेगी. गौर करने वाली बात यह है कि, भारतमाला परियोजना-दो के तहत इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण होने वाला है.

इन जिलों से होकर गुजरेगा

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना में 20 बड़े पुल, 130 छोटे पुल, 11 आरओबी, 19 इंटरचेंज और 309 वीयूपी बनेगा. इसके अलावा यह भी बता दें कि, वैशाली जिले के सराय टोल प्लाजा के पास एनएच 22 के मीरनगर अराजी गांव से इस एक्प्रेसवे की शुरूआत होगी. जो कि, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा होते हुए पूर्णिया में एनएच 27 के चांद भठ्ठी के पास हंसदाह में खत्म होगा. इसके बनने से समय की काफी बचत होगी. लोग सिर्फ 3 घंटे में ही यात्रा पूरी कर सकेंगे.

दिल्ली आने-जाने में आसानी

इसके अलावा दिघावारा से शेरपुर के बीच बनने वाले पुल से इसकी कनेक्टिविटी बिहटा एयरपोर्ट से होगी. जिसके बाद दरभंगा-पूर्णिया एयरपोर्ट से भी जुड़ाव हो जाएगा. साथ ही पटना रिंग रोड का हिस्सा रहे दिघवारा को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. जिससे लोग दिघवारा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली आसानी से आना-जाना कर सकेंगे. इस तरह से देखा जा सकता है कि, लोगों को बड़ा फायदा पहुंचने वाला है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पटना में बरसेंगे बादल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >