ESIC स्कीम लांच करने वाला देश का बना पांचवां राज्य बना बिहार, 17 लाख लोगों को होगा फायदा

ESIC Scheme: बिहार से पहले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में सोसायटी गठित किया जा चुका है. सोसायटी के गठन के बाद, ESIC द्वारा अपने अस्पतालों में चिकित्सकीय और अन्य स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी, जिससे चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा.

ESIC Scheme, सुबोध कुमार नंदन, पटना: बिहार अब देश का पांचवा राज्य बन गया है, जहां कर्मचारी राज्य बीमा सोसायटी का गठन किया गया है. सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत 20 मार्च को सोसाइटी का गठन निबंधन किया गया है. सोसायटी के गठन से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआइसी) के तहत बीमित व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी, क्योंकि वित्तीय स्वायत्तता के कारण फंड की निकासी में आसानी होगी. इससे राज्य के 4.2 लाख बीमित व्यक्तियों और उनके आश्रितों को लाभ होगा, जो कुल मिलाकर लगभग 17 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगा.

सोसायटी गठन के बाद सौ करोड़ मिल सकेगा

सोसायटी गठन होने से केंद्र सरकार से हर साल मिलने वाली फंड लगभग 20 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ हो जायेगी. इस राशि से बढ़ने से चिकित्सा सुविधा बढ़ेगी. साथ ही डाक्टरों, नर्सिंग और फॉर्मा की बहाली होगी. फिलवक्त राज्य सरकार की ओर से 17 डिस्पेंसरी का संचालन किया जा रहा है. इसकी संख्या में बढ़ोतरी होगी. साथ ही बीमित व्यक्तियों के औषधि खर्च प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान सही समय दिया जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कुल खर्च का 87. 50 फीसदी देता है फंड

वर्तमान में कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना का संचालन राज्य बजट से प्राप्त राशि से किया जाता है. कर्मचारी राज्य बीमा योजना, बिहार के कुल खर्च का 87. 5 फीसदी केंद्र सरकार द्वारा तथा 12.5 फीसदी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है. भारत सरकार द्वारा प्रापत राशि को राज्य सरकार के कोष में चालान के माध्यम से कोषागार के द्वारा जमा कराया जाता है.

इसे भी पढ़ें: 31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा

यह होंगे सोसायटी के प्रमुख

इस सोसायटी का अध्यक्ष सूबे के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक आनंद को उपाध्यक्ष और स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, चिकित्सा सेवाएं के निदेशक डा. ब्रजनंदन प्रसाद मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह सदस्य सचिव होंगे. इसके अलावा वित्त विभाग के सचिव डा आशिमा जैन, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक सीए निरंजन कुमार को सदस्य होंगे. पी अग्रवाल एंड कंपनी चार्टर्ड एकाउंटेंटस के निदेशक प्रेम कुमार अग्रवाल को नियोक्ता प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है.

इसे भी पढ़ें: पटना से राजगीर की घट जाएगी दूरी, जल्द शुरू होगा राजगीर-करौटा टूरिस्ट वे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >