Patna News: 422 करोड़ की लागत से पटना में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, जल्द पूरा होगा दो लेन डबल डेकर का काम

Patna News: विजय कुमार सिन्हा ने बताया की पुल के निर्माण से उत्तर बिहार का आवागमन सुगम होगा. इसके निर्माण में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी का पूरा सहयोग बिहार को प्राप्त हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में सभी क्षेत्रों में विकसित बिहार का सपना साकार हो रहा है.

Patna News: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना के कारगिल चैक, गाँधी मैदान से पीएमसीएच, अशोक राज पथ होते हुए सांईस कॉलेज तक एलिवेटेड कॉरिडोर(दो लेन डबल डेकर) के निर्माण कार्यों और गांधी सेतु पुल के समानांतर निर्माणीधीन चार लेन पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इंजिनियर को दिशा निर्देश दिये. विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस दो लेन डबल डेकर पथ के निचले डेक की लम्बाई 1449.30 मीटर और ऊपरी डेक की लंबाई 2175.50 मीटर है. डेक की चैड़ाई 8.50 मीटर है. इसके निर्माण हेतु 422 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदत्त है.

निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा

अशोक राज पथ के जाम की समस्या हो जायेगी दूर

उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना के कारगिल चैक से सांईस कॉलेज तक दो लेन डबल डेकर पथ का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. इस डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से अशोक राज पथ के जाम की समस्या दूर हो जायेगी. कारगिल चैक, गाँधी मैदान से सांईस कॉलेज तक के मार्ग में बहुत सारे शिक्षण संस्थान है, वहां के छात्रों को इस दो लेन डबल डेकर कॉरिडोर के निर्माण से काफी लाभ होगा. छात्र कम समय में शिक्षण संस्थान तक पहुंच सकेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विजय कुमार सिन्हा

कब तक होगा तैयार

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर को आमजनों के लिए यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाय. इस सेतु अंभियताओं को स्पष्ट निदेश दिए गये है. गांधी सेतु समानांतार निर्माणीधीन चार लेन पुल का स्थलीय निरीक्षण भी उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री द्वारा किया गया. उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री द्वारा बताया गया कि इस पुल का निर्माण मई 2023 में प्रारंभ हुआ है. इस पुल को मार्च-2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है. मंत्री ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य मई 2023 में प्रारंभ हुआ है. यह पुल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाया जा रहा है. मैनें आज स्टीमर बोट के माध्यम से निर्माण कार्य को निकट से देखा है.

इसे भी पढ़ें: Video: पटना में दिखा बुलडोजर का एक्शन, गंगा किनारे बने अवैध मकान हुए जमींदोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >