पटना के इन इलाकों में बनाया जा रहा इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क, 10 गुना ज्यादा है क्षमता

Electricity In Bihar: बिहार में लोगों को बिजली आपूर्ति बिना रुकावट होती रहे, इसके लिए सरकार कई फैसले ले रही है. ऐसे में पटना के बाहरी हिस्सों में 10 गुना अधिक क्षमता वाला इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क बन रहा है. लोगों की जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

Electricity In Bihar: बिहार सरकार की ओर से बिना रुकावट बिजली आपूर्ति को लेकर कई परियोजनाओं पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में पेसू पटना के बाहरी हिस्सों में जरूरत से 10 गुना अधिक क्षमता का इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क बना रहा है. संपतचक, खेमनीचक, बैरिया, आसोपुर, भुसौला जैसे इलाकों में नए पावर सब स्टेशन बनाए गए हैं और कई प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है.

साथ ही इन इलाकों में नए ग्रिड भी बनाए गए हैं और ग्रिडिंग सिस्टम को लगातार डेवलप किया जा रहा है. ऐसा इस इलाके की तेज आबादी में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई है.

तेजी से बस रही कॉलोनी, बन रहे अपार्टमेंट

पटना शहर का विकास अभी मुख्य रूप से 6 इलाकों में तेजी से हो रहा है. इनमें आरपीएस मोड़ से सगुनामोड़ और वहां से दानापुर के बीच का इलाका, फुलवारी में एम्स के आसपास का इलाका, खगौल में गड़ीखाना के आसपास का इलाका, जीरोमाइल से रामाचक बैरिया इलाका, खेमनीचक और संपतचक के आस-पास का इलाका शामिल है.

अगले 10 सालों में 10 गुना बढ़ोतरी का अनुमान

जानकारी के मुताबिक, पहले ग्रामीण पटना का हिस्सा माने जाने वाले इन इलाकों में शहर के विकास के साथ ही तेजी से कॉलोनियां बसनी शुरू हो गई हैं. कई अपार्टमेंट भी बनकर खड़े हो गए हैं और बड़ी संख्या में इनका निर्माण कार्य जारी है. ऐसे में अगले 10 सालों में इस इलाके की आबादी चार गुनी और 20-25 सालों में 10 गुनी तक हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसी को ध्यान में रखकर यहां वर्तमान जरूरत से 10 गुना तक अधिक क्षमता का इलेक्ट्रिक सप्लाई नेटवर्क तैयार किया जा रहा है.

Also Read: पटना-थावे नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन से 7 घंटे में सफर होगा पूरा, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >