संवाददाता,पटना राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से छह नगर निकायों में आम चुनाव को लेकर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. पूर्वी चंपारण के मेहसी और पकड़ीदयाल, पटना के खुसरूपुर, नौबतपुर और बिक्रम व रोहतास के कोचस के 75 वार्डों में मतदान होंगे.इसके लिए सभी छह निकायों में कुल 163 बूथों की स्थापना की गयी है. इन बूथों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 23 मई तक कर दिया जायेगा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पटना जिला के नगर पंचायत खुसरूपुर में 10 वार्डों के लिए कुल 17 बूथों की स्थापना की गयी है. नगर पंचायत नौबतपुर में 15 वार्डों में 29 बूथों की, जबकि नगर पंचायत बिक्रम के 14 वार्डों के के लिए कुल 27 बूथों की स्थापना की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
