Madhubani Vidhan Sabha Election Express

Election Express: मधुबनी में जल-जमाव का मुद्दा रहा गर्म, स्टेडियम बनाने की जोरदार मांग

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस के तहत मधुबनी विधानसभा में चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने जलजमाव, अतिक्रमण और किसानों की समस्याओं पर खुलकर सवाल किए. प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पक्ष रखे. शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी-बिजली और विकास को लेकर जमकर चर्चा हुई. पढे़ं पूरी खबर…

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस अभियान के तहत शनिवार को मधुबनी विधानसभा इस दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों से चर्चा की गयी. इसमें लोगों ने खुलकर अपनी राय रखी. कहीं विकास की बातें हुई तो कहीं अतिक्रमण व जल जमाव से हो रही परेशानी को प्रमुखता से रखा. शाम को नगर निगम विवाह भवन परिसर में चौपाल लगी. इसमें अतिथि के रूप में मेयर अरुण राय, जनसुराज के जिलाध्यक्ष इंद्रशेखर झा, शिक्षाविद् डॉ श्रवण पूर्वे, कांग्रेस नेता दीपक सिंह, विधायक प्रतिनिधि भारत भूषण शामिल हुए. जनता ने इन लोगों ने सीधे सवाल किये और जवाब मांगा. 

“घर-घर जल-जमाव से परेशान लोग”

एक ओर जहां मेयर अरुण राय ने निगम क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराया, वहीं निगम क्षेत्र के बाहर विधानसभा क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं से रूबरू कराया. जनसुराज के जिलाध्यक्ष इंद्रशेखर झा ने कहा कि न तो निगम क्षेत्र में काम हुआ है न विधानसभा क्षेत्र में सत्ता पक्ष व विपक्ष केवल दावे कर रहे हैं. लोगों से झूठ बोला जा रहा है. हल्की बारिश से शहर का घर-घर जल जमाव से परेशान हो जाता है. 

विधायक प्रतिनिधि ने गिनाए काम

विधायक प्रतिनिधि भारत भूषण ने कहा कि विधानसभा में लगातार काम किया जा रहा है. कई सड़कें बनी हैं. कई जगहों पर कब्रिस्तान की घेराबंदी, विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण हुआ. किसानों के हित में काम किया गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह जिप सदस्य दीपक सिंह ने कहा कि जब तक लोग मिलजुल कर काम नहीं करेंगे तब तक विकास नहीं होगा. लोगों की मुख्य जरूरत शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी व बिजली है. इसमें सुधार की जरूरत है.

ALSO READ: Bihar Politics: सीवान, सारण, भोजपुर… वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश की इंट्री, क्या है राहुल-तेजस्वी का मास्टरप्लान?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >