तबादला आवेदन वापस लेने इ शिक्षा कोष पोर्टल आज से खुलेगा

विशेष आधार पर तबादले की मांग करने वाले ऐसे शिक्षक, जो अब विभिन्न वजहों से तबादला नहीं चाहते हैं, उनके आवेदनों की वापसी का विकल्प देने शिक्षा विभाग ने मंगलवार की देर शाम इ शिक्षा कोष पोर्टल का ट्रायल किया है.

-मंगलवार को हुआ पोर्टल का ट्रायल संवाददाता, पटना विशेष आधार पर तबादले की मांग करने वाले ऐसे शिक्षक, जो अब विभिन्न वजहों से तबादला नहीं चाहते हैं, उनके आवेदनों की वापसी का विकल्प देने शिक्षा विभाग ने मंगलवार की देर शाम इ शिक्षा कोष पोर्टल का ट्रायल किया है. ट्रायल सफल रहा है. आवेदन वापसी के लिए बुधवार को पोर्टल खोला जायेगा.ई शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन वापसी का विकल्प दिया जायेगा. जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के सचिवालय में बीते रोज तमाम शिक्षक इस आशय के आवेदन लेकर पहुंचे थे. उनकी मांग पर सहानुभूति दिखाते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है. सचिवालय पहुंचे कुछ शिक्षकों ने तबादला आवेदन लेने की विभिन्न वजहें सामने आयी हैं. इस संदर्भ में सबसे अहम वजह शिक्षकों की शादियां होना हैं. –

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >