Durga Puja 2025: पटना में इस बार चार सेक्टर में बांट कर होगा रावण वध, वाच टावरों से निगरानी, प्रशासन की खास तैयारी

Durga Puja 2025: दुर्गापूजा की शुरूआत जल्द ही होने वाली है. इससे पहले पटना जिला प्रशासन एक्टिव मोड में है. राजधानी में इस बार चार सेक्टरों में बांट कर रावण वध कार्यक्रम होगा. सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे. इसके साथ ही वाच टावरों से निगरानी भी होगी.

Durga Puja 2025: नवरात्र की शुरूआत सितंबर महीने में ही होने वाली है. पटना में दुर्गापूजा से पहले जिला प्रशासन एक्शन मोड में है. गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम चार सेक्टर में बांट कर होगा. कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था के व्यापक प्रबंध रहेंगे. सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम रहेगा. आठ वाच टावरों से भीड़ पर निगरानी रखी जायेगी. वाच टावरों पर पुलिस और सिविल डिफेंस के कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे.

डीएम ने ली सभी जानकारियां

रावण वध कार्यक्रम और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बुधवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तमाम जानकारियां ली. डीएम ने कहा कि श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 25 सितंबर को दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परफॉर्म करेंगे. 22 सितंबर से तीन अक्टूबर तक गांधी मैदान में 12 दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन होगा.

पटना में सड़कें होंगी सुदृढ़

इसके साथ ही पटना के डीएम त्यागराजन एसएम ने दुर्गापूजा से पहले सड़कों को गड्डा मुक्त करने का आदेश दिया है. जिला प्रशासन की ओर से मेट्रो, बुडको, पथ निर्माण विभाग और नगर निगम के साथ ही विभिन्न एजेंसियों द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान सड़कों पर हुए गड्ढे को भरने और सड़कों की मरम्मत कर लेवलिंग करने का आदेश दिया है.

पदाधिकारियों को आदेश

डीएम ने पदाधिकारियों को यह भी कहा कि पूजा समितियों से लगातार समन्वय कर शांति समिति की समय से बैठक कर लें. जुलूस का मार्ग की पहले से रूट निर्धारित कर लिया जाये. बाद में उसे बदला नहीं जायेगा. सभी एसडीओ और एसडीपीओ अपने-अपने इलाकों में तैयारियों की अभी से मॉनीटरिंग करें. सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल को लगातार एक्टिव रखें. दुर्गापूजा में भीड़ की गतिविधियों पर ड्रोन से नजर रखनी है.

डीजे बजाने पर रोक

साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रावण वध, जुलूस, विसर्जन जुलूस आदि कार्यक्रमों का आयोजन अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा. डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी. डीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम और क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम तैनात रहेंगे.

Also Read: Industry In Bihar: बिहार के इन 5 जिलों में ही क्यों डेवलप होंगे इंडस्ट्रियल हब, जानिए सरकार का ये खास मेगा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >