सिमुलतला विद्यालय प्रवेश परीक्षा का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी, 10 तक त्रुटि सुधार का मौका

अभ्यर्थी आठ से 10 अक्तूबर तक डाउनलोड कर सकते हैं और यदि किसी तरह की गलती हो, तो ऑनलाइन सुधार भी कर सकते हैं

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में छठी कक्षा (सत्र 2026–27) में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा (प्रारंभिक) 2026 का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट https://biharsimultala.com पर उपलब्ध है. अभ्यर्थी आठ से 10 अक्तूबर तक डाउनलोड कर सकते हैं और यदि किसी तरह की गलती हो, तो ऑनलाइन सुधार भी कर सकते हैं. समिति ने बताया कि यदि एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति या फोटो में कोई त्रुटि है, तो उसे निर्धारित तिथि के भीतर ठीक कर लेना अनिवार्य है. यदि निर्धारित समय के भीतर त्रुटि नहीं सुधारी गयी या अपूर्ण आवेदन पत्र की गलती नहीं ठीक की गयी, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी या उसके अभिभावक की होगी. 10 अक्तूबर के बाद किसी भी तरह की गलती सुधारने का अवसर नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >