जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गांधी मैदान एफसी व दूजरा एफसी विजयी

संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शुक्रवार को पहले मैच में दूजरा एफसी ने पटना एकेडमी को 1-0 से हराया.

पटना. संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शुक्रवार को पहले मैच में दूजरा एफसी ने पटना एकेडमी को 1-0 से हराया. विजेता टीम की ओर से सतलाल मुर्म ने गोल दागा और उन्हें सूरजदेव कुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. दूसरे मैच में गांधी मैदान एफसी ने रैनबो एफए को 3-0 से हराया. इस मैच के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ. दूसरे हाफ में गांधी मैदान एफसी का जलवा रहा. पांच मिनट के अंदर गांधी मैदान एफसी के खिलाड़ियों ने तीन गोल दागे. खेल के 54वें और 59वें मिनट में अभिषेक कुमार ने, 58वें मिनट में दिलीप किशू ने गोल दाग कर गांधी मैदान एफसी को 3-0 से जीत दिला दी. गांधी मैदान एफसी के गौरव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोहर राय ने प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >