बारिश रुकने के चार घंटे के अंदर हो जल निकासी : जिवेश

राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने कहा है कि सभी नगर निकायों से जुड़े पदाधिकारी और अभियंता यह सुनिश्चित करें कि बरसात के दिनों में जलजमाव वाले इलाकों को चिह्नित कर वहां जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

ज्ञान भवन में कार्यशाला सह समीक्षा बैठक का आयोजन संवाददाता, पटना राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने कहा है कि सभी नगर निकायों से जुड़े पदाधिकारी और अभियंता यह सुनिश्चित करें कि बरसात के दिनों में जलजमाव वाले इलाकों को चिह्नित कर वहां जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. ऐसे क्षेत्रों में बारिश रुकने के चार घंटे के अंदर जलनिकासी हो जानी चाहिए. मंत्री शुक्रवार को राजधानी के ज्ञान भवन में आयोजित विभाग की एकदिवसीय कार्यशाला सह समीक्षा बैठक में नगर आयुक्तों, नगर उपायुक्तों और कार्यपालक पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध जल की आपूर्ति, माॅनसून से पहले जलजमाव से राहत और सभी टूटी सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता के साथ किया जाए . शहरी क्षेत्र के बेघर लोगों की हो वार्ड वार समीक्षा : मुख्य सचिव: मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने राज्य के सभी शहरी निकायों की सरकारी भूमि पर बसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने और शेष भूमि को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए विकसित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के बेघर लोगों की वार्डवार समीक्षा की जाए. इसमें ध्यान रखा जाए कि एक भी लाभुक वंचित न रहे. मीणा ने शहरी क्षेत्रों में स्लम डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट बनाने पर जोर दिया.शहरी क्षेत्रों की सरकारी भूमि को पार्क या तालाब के रूप में विकसित करने का भी निर्देश दिया. मौके पर विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, नगर विकास सचिव अभय कुमार सिंह, अपर सचिव वर्षा सिंह, बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर , अपर सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव, ब्रेडा के निदेशक निलेश चंद्र देवरे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >