डॉ सुनील सिंह साथियों के साथ वीआइपी में शामिल

वीआइपी की तरफ से शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में आज बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने वीआइपी का दामन थाम लिया.

पटना. वीआइपी की तरफ से शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में आज बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने वीआइपी का दामन थाम लिया. बिहार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के उपाध्यक्ष और जदयू के नेता रहे डॉ सुनील कुमार सिंह ने इस मिलन समारोह में अपने समर्थकों के साथ वीआइपी की सदस्यता ग्रहण की. इसके अलावा डॉ अमिताभ सिन्हा और डॉ विनोद कुमार (हम के महासचिव) ने भी अपने समर्थकों के साथ वीआइपी की सदस्यता ग्रहण की. वीआइपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि आज वीआइपी के प्रति सभी जातियों और वर्गों का आकर्षण बढ़ा है. यह इस पार्टी की लोकप्रियता का प्रमाण है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज बिहार सरकार के पास कोई विजन नहीं है. मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन ‘नये बिहार’ के विजन के साथ चुनाव में जायेगी और सरकार में आयेगी, तो उस विजन को धरातल पर भी उतारेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >