जिला सांख्यिकी पदाधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा तीन अगस्त को

इसका आयोजन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगा. परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे.

संवाददाता, पटना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक निदेशक (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार यह परीक्षा तीन अगस्त को आयोजित की जायेगी. इसका आयोजन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगा. परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे. बीपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >