दूसरे को फंसाने के लिए दो युवकों ने की थी दिव्यांग की हत्या, गिरफ्तार

patna news: पटना. मनेर के जीवराखन टोला में दुर्गा मंदिर के पास दिव्यांग मीतलाल राय हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

पटना. मनेर के जीवराखन टोला में दुर्गा मंदिर के पास दिव्यांग मीतलाल राय हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिव्यांग की हत्या दो लोगों से बदला लेना की गयी. हत्याकांड में उन दोनों को फंसाना था. एसपी ने बताया कि बीते 13 सितंबर को चबूतरे पर सो रहे दिव्यांग मीतलाल राय की हत्या अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कूचकर कर दी थी. पुलिस ने हत्याकांड में दो अपराधी बुलू राय और लक्ष्मण राय को गिरफ्तार किया है. दोनों मनेर के जीवराखन टोला के ही रहने वाले हैं. पूछताछ में मंदिर के सफाई कर्मी लक्ष्मण राय ने आधी अधूरी जानकारी दी. उसने बताया कि गौरख उसके भाई करियावा ने मीतलाल राय की हत्या की है.

सीसीटीवी में ईंट-पत्थर से दिव्यांग की हत्या करते दिखे बुलू व लक्ष्मण

एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमें दो व्यक्ति लक्ष्मण राय और दूसरा बुलू राय दिखा. लक्ष्मण राय आसपास के लोगों की निगरानी कर रहा था. वो बार-बार ताक झांक कर देख रहा था कि कोई घटनास्थल की ओर आ तो नहीं रहा. जबकि दूसरा बुलू ईंट पत्थर से मीतलाल को मार रहा था. संयोग की बात है कि कैमरा भी एक दिन पहले ठीक कराया गया था. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

पुलिस से पकड़वाने की आशंका पर हत्या की रच दी थी साजिश

दोनों ने बताया कि कुछ दिन पहले मंदिर से लाउडस्पीकर की चोरी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की थी. इन दोनों को लगा कि गौरख और उसके भाई करियावा ने दोनों को पुलिस से पकड़वाया है. इसी प्रतिशोध में गौरख और करियावा को फंसाने के लिए हत्या की साजिश रची. इसके बाद मीतलाल की हत्या दोनों ने मिलकर की और पुलिस को झूठी कहानी बताते हुए गौरख और करियावा का नाम लिया. ताकि दोनों फंस जाए और बदला पूरा हो जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >