Video: 'ये लोग दिन में सपने देखते हैं', लालू यादव की बेटी पर बिहार बीजेपी चीफ ने कसा तंज

Bihar Politics: बिहार बीजेपी चीफ दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजद के लोग दिमागी तौर पर डिस्टर्ब हो गए हैं. हमारा एनडीए बिहार में पूरी तरह मजबूत है.

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सांसद मीसा भारती के लालू यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जबरदस्त तंज कसा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने रविवार को कहा कि ये लोग दिन में सपने देखते हैं और सपना देख-देखकर रोज जलेबी का रस खाने का प्रयास करते हैं. इनको न जलेबी मिलेगा और न ही रस मिलेगा. यह सब सपना देखना छोड़ दें.

रोज एक ही बात को रटते हैं- जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा, “हमारा जो एनडीए गठबंधन है, वह सशक्त और मजबूत है. यह लोग ऐसे ही रोज सपना देखते हैं. पता नहीं इनको फोबिया हो गया है या फिर दिमागी तौर पर डिस्टर्ब हो गए हैं. यह उनकी मानसिक स्थिति को बताता है कि इनको क्या हो गया है, पता ही नहीं? यह लोग रोज एक ही बात को रटते रहते हैं.”

क्षेत्र की जनता खोज रही है- मंगल पांडेय

बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने भी मीसा भारती के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सांसद मीसा भारती हैं कहां, मैं तो यह जानना चाहता हूं. उन्हें क्षेत्र की जनता खोज रही है. बाहर से बैठकर बिहार की चिंता करती हैं.जहां की जनता ने उनको वोट दिया था, थोड़ी वहां की भी चिंता करतीं तो थोड़ा समझ में आता है. उनकी बातों में भी गंभीरता रहती.

इससे पहले राजद की सांसद मीसा भारती ने कहा था कि एनडीए के लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात करते हैं, क्योंकि उनका चेहरा दिखाकर उन्हें वोट लेना है. लेकिन, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने से डर रहे हैं. लालू यादव और नीतीश कुमार आपस में क्या बात करते हैं, वो सिर्फ वही दोनों जानते हैं. वे दोनों मित्र हैं.

इसे भी पढ़ें : लालू-नीतीश इशारों में करते हैं बात! मीसा भारती ने बताया कब आएंगे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >