5500 करोड़ की लागत से होगा दीघा से कोइलवर फोरलेन निर्माण, मॉडल तय, 4 साल में पूरा होगा काम

Digha to Coilwar Four Lane: बिहार में दीघा से कोइलवर तक 35 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण हाइब्रिड एनवीटि मॉडल पर किया जाएगा. 5500 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना राज्य की पहली ऐसी योजना है, जिसमें निर्माण के साथ 15 वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी निजी एजेंसी की होगी.

Digha to Coilwar Four Lane, कृष्ण कुमार, पटना: केंद्र की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप राज्य में पहली परियोजना के तौर पर जेपी गंगा पथ में दीघा से कोइलवर सड़क निर्माण हाइब्रिड एनवीटि मॉडल पर हाेगा. इसके तहत करीब 5500 करोड़ की लागत से करीब 35 किमी लंबाई में दीघा से कोइलवर तक फोरलेन सड़क बनेगी. इसमें करीब 18 किमी एलिवेटेड सड़क और शेष 17.65 किमी एटग्रेड सड़क होगी. इसे दानापुर और शाहपुर से जोड़ा जाएगा. पश्चिम में यह जेपी गंगा सेतु के पास दीघा में जुटेगा और कोइलवर के पास सोन नदी पर बने पुल से जुट जाएगा जिससे आरा से पटना तक की यात्रा सुगम हो जाएगी.

मॉडल के बारे में जानिए

सूत्रों के अनुसार राज्य में सड़क निर्माण में पीपीपी मॉडल से मिलता हुआ हाइब्रिड एनवीटि मॉडल लागू करने का मूल मकसद चार साल की तय समयसीमा में निर्माण पूरा करना है. साथ ही निर्माण के बाद अगले 15 वर्षों के लिए सड़कों का रख-रखाव भी निर्माण एजेंसी द्वारा किया जायेगा.

चार वर्ष की निर्माण अवधि में सरकार के द्वारा कुल परियोजना लागत का मात्र 40 फीसदी भुगतान ही संवेदक को किया जाने का प्रावधान है. इसके अलावा शेष 60 फीसदी की राशि संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य में लगायी जाएगी.

इस मॉडल के अंतर्गत संवेदक के द्वारा निर्माण के लिए निवेश किया जाएगा और 15 वर्षों तक निर्मित संरचना का रखरखाव किया जाएगा. इस 60 फीसदी का भुगतान अगले 15 वर्षों तक सरकार के द्वारा संवेदक को ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा. सड़क का ऑपरेशन और रखरखाव संवेदक द्वारा किया जाएगा जिसके लिए सरकार अलग से राशि उपलब्ध कराएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मंत्री ने क्या बताया

इस संबंध में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में सड़क, पुल और एक्सप्रेस हाइवे के निर्माण के लिए हाइब्रिड एनवीटि मॉडल अपनाने की घोषणा की थी. अब इस मॉडल को जल्द ही कई प्रस्तावित एक्सप्रेसवे, प्रमुख नदियों पर पुल और सड़कों के निर्माण में लागू किया जायेगा.

इस मॉडल से सरकार द्वारा परियोजनाओं की बजट पर बोझ कम होगा. साथ ही इस बचत से कई अन्य प्रस्तावित संरचनाओं पर बची हुई राशि से काम शुरू हो सकेगा. इस मॉडल के अंतर्गत तकनीकी रूप से निविदा सफल घोषित होने पर निविदादाता को निम्नतम प्रोजेक्ट कॉस्ट के आधार पर संविदा दी जाएगी. पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि राज्य में 2047 तक विकसित बिहार के लक्ष्य के अनुरूप हाइब्रिड एनवीटि मॉडल पर काम शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, 18 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >