धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सशक्त नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है.‎

‎संवाददाता,पटना ‎‎केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सशक्त नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है.‎बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी श्री प्रधान ने शनिवार को राजधानी पटना के कई मुहल्लों में पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनसे खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया. ‎बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पटना के आदर्श चौक, पश्चिमी पटेल नगर, दीघा विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने गर्व से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ को लेकर भी प्रतिक्रिया ली. धर्मेंद्र प्रधान ने लोगों से घुल-मिलकर बात की और आगामी चुनाव को लेकर और बढ़ते बिहार को लेकर लोगों की राय जानी. लोगों ने बदलते बिहार को लेकर खुलकर अपनी राय रखी. कई लोगों ने भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान के पहल की प्रशंसा की. लोगों ने इस दौरान बेबाकी से अपनी राय रखी.‎‎इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधान पार्षद और राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, विधायक संजीव चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा शामिल रहे. ‎श्री प्रधान के लिए बिहार नया नहीं है. भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को हाल ही में बिहार प्रभारी नियुक्त किया है. इसके पहले भी वे बिहार के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं. बिहार प्रभारी बनाये जाने के पहले श्री प्रधान ने शनिवार को पार्टी कोर कमेटी की टीम के साथ बैठक की और चुनाव तैयारियों का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >