बिहार बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, पटना से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, सिलीगुड़ी तक विस्तार की तैयारी

Delhi to Patna Bullet Train: बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एलान किया है कि पटना को जल्द बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. इसके बाद पटना से दिल्ली का सफर महज 4 घंटे 41 मिनट में पूरा होगा. साथ ही बिहार में 1.15 लाख करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

Delhi to Patna Bullet Train: बिहार के लोगों का बुलेट ट्रेन का सपना जल्द पूरा होने वाला है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि पटना को बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पटना से दिल्ली की दूरी सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में तय की जा सकेगी. भविष्य में इस बुलेट ट्रेन को पटना से आगे सिलीगुड़ी तक ले जाने का भी प्लान है.

मुंबई-अहमदाबाद के बाद अब बिहार की बारी

रेल मंत्री ने बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन (अहमदाबाद-मुंबई कॉरिडोर) अगले साल तक शुरू हो जाएगी. इस प्रोजेक्ट को बनाने में भारतीय इंजीनियरों और एक्सपर्ट्स को जो अनुभव मिला है, उसका इस्तेमाल अब पटना रूट समेत देश के दूसरे हिस्सों में बुलेट ट्रेन चलाने के लिए किया जाएगा.

बिहार रेलवे के लिए 10 हजार करोड़ का बजट

बिहार में रेलवे के विकास को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का रेल बजट दिया है. फिलहाल राज्य में करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये के अलग-अलग रेलवे प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. पटना में ट्रेनों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हार्डिंग पार्क इलाके में 5 नए प्लेटफॉर्म वाला एक आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है. इसके अलावा फतुहा समेत कई जगहों पर नए रेल प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

छपरा को नई ट्रेन और मढ़ौरा इंजन का अफ्रीका में जलवा

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा से आनंद विहार टर्मिनस के लिए एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है. इसके साथ ही मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस और दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन के रूट को वाराणसी सिटी तक बढ़ा दिया गया है.

बिहार के लिए एक और गर्व की बात यह है कि मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में बना 51वां रेल इंजन (डीजल इंजन डब्लूडीजी4जी) अब अफ्रीकी देश गिनी को एक्सपोर्ट किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >