डेहरी EO हत्याकांड: दानापुर में विमल कुमार के शव के साथ नगर निकाय अधिकारियों का प्रदर्शन, नगर विकास मंत्री के इस्तीफे की मांग

राजधानी पटना में डेहरी के ईओ विमल कुमार के शव के साथ नगर निकाय के अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया. सीएम आवास का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, वहीं बारिश के बीच भी वे डटे रहे और नगर विकास मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

Patna News (संजय कुमार की रिपोर्ट): राजधानी पटना के दानापुर में डेहरी के ईओ विमल कुमार के शव को लेकर नगर निकाय के ईओ ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी ईओ के शव वाहन के साथ सीएम आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान पुलिस प्रशासन ने गोला रोड स्थित संत कैरेंस स्कूल के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. प्रदर्शनकारियों ने नगर विकास मंत्री के इस्तीफे की मांग की.


शव वाहन के साथ प्रदर्शन करते हुए नगर निकाय के कर्मचारी और अधिकारी

गोला रोड पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

शव वाहन पर ईओ विमल का शव गोला रोड टी-प्वाइंट स्थित गंगा कुटीर से निकाले जाने के बाद नगर निकाय के ईओ ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ रहे थे. रास्ते में कई जगह पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारी सड़क पर खड़े वाहनों को हटाते हुए आगे बढ़ रहे थे.

गोला रोड स्थित संत कैरेंस स्कूल मोड़ के पास सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार और नगर विकास सचिव समेत पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारी बारिश के बीच सड़क पर ही बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया.


प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए पुलिस पदाधिकारी

बारिश में भी डटे रहे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारी ईओ बारिश में भींगने के बावजूद अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे. वे नगर विकास के प्रधान सचिव को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने नगर विकास मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की. पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया. प्रदर्शन के दौरान ईओ पंकज कुमार बेहोश हो गए.

Also Read: डेहरी EO हत्याकांड: पत्नी ने ड्राइवर पर दर्ज कराई हत्या की FIR, पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >