गहन पुनरीक्षण आदेश असंवैधानिक : संजय सिंह

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर है कहा कि गहन पुनरीक्षण अभियान असंवैधानिक, जनविरोधी और लोकतंत्र पर हमला है.

पटना. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर है कहा कि गहन पुनरीक्षण अभियान असंवैधानिक, जनविरोधी और लोकतंत्र पर हमला है. सरकार पूरी तरह से मनमानी कर रही है. इस जांच को अभी चुनाव से ठीक एक महीने पहले लाना क्यों जरूरी है, जबकि अभी लोकसभा चुनाव हुए लगभग एक साल बीता है. यह तब कर लेना था. सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग को पूरी तरह से हाइजैक कर लिया गया है. लोगों का गुस्सा हर दिन सरकार के प्रति बढ़ रहा है. यही गुस्सा एक दिन सरकार को उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने कहा बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >