फतुहा. प्रेम प्रसंग में विषपान करने वाले प्रेमी युगल की इलाज के दौरान मौत

गुरुवार की रात फतुहा स्टेशन और बुद्धदेवचक रेलवे हाॅल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद बेहोशी की हालत में मिले प्रेमी युगल में से पीएमसीएच ले जाने के दौरान प्रेमिका ब्यूटी कुमारी की रास्ते में मौत हो गयी.

फतुहा. गुरुवार की रात फतुहा स्टेशन और बुद्धदेवचक रेलवे हाॅल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद बेहोशी की हालत में मिले प्रेमी युगल में से पीएमसीएच ले जाने के दौरान प्रेमिका ब्यूटी कुमारी की रास्ते में मौत हो गयी. जबकि प्रेमी नीरज कुमार की मौत अस्पताल में हो गयी. दोनों नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरजमा गांव निवासी थे. इधर, घरवालों को जैसे ही मौत की सूचना मिली, वहां मातम छा गया. ग्रामीणों के अनुसार दोनों प्रेमी युगल के पिता श्रमिक हैं. प्रेमी अपने पिता का इकलौता पुत्र है. इससे उसके घर में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया, जबकि प्रेमिका दो बहनों में छोटी है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. फतुहा के डीएसपी निखिल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के पूर्व प्रेमी युगल ने मोबाइल पर स्वजनों को भी सूचना दी है. परिजनों द्वारा अब तक इसकी लिखित सूचना थाना को नहीं दी गयी है. सूचना मिलते ही करवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >