Patna News : डेटिंग ऐप पर दोस्ती से शुरू हुई कहानी कमाई तक पहुंची, रेटिंग टास्क के नाम पर युवक से 2.94 लाख की ठगी

पटना में डेटिंग एप के जरिए युवती से दोस्ती कर निवेश के नाम पर युवक से 2.94 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Cyber Fraud On Dating App : पटना में ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर होने वाली दोस्ती अब साइबर ठगी का नया रास्ता बनती जा रही है. दानापुर के गोला रोड निवासी एक युवक को भी ऐसी ही दोस्ती भारी पड़ गई. डेटिंग ऐप पर एक युवती से बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उसे ऑनलाइन कमाई का भरोसा दिलाया गया. रेटिंग टास्क के नाम पर युवक से 2.94 लाख रुपये निवेश करा लिए गए. रकम जमा करने के बाद भी पैसों की मांग जारी रही, तब युवक को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर थाने में केस दर्ज कराया.

डेटिंग ऐप पर हुई थी रिचा शर्मा से दोस्ती

युवक की दोस्ती डेटिंग ऐप के जरिए रिचा शर्मा नाम की युवती से हुई थी. दोनों के बीच कुछ दिनों तक चैटिंग होती रही. इसी दौरान युवती ने युवक को एक रेटिंग ऐप के बारे में बताया. उसने दावा किया कि इस ऐप के जरिए घर बैठे अलग-अलग प्रोडक्ट की रेटिंग कर अच्छी कमाई की जा सकती है.

पहले मुनाफा देकर जीता भरोसा

युवती के कहने पर युवक ने रेटिंग का काम शुरू किया. शुरुआत में प्रोडक्ट की रेटिंग करने पर उसे कुछ पैसे मुनाफे के तौर पर भी मिले. इससे युवक को ऐप और बताए गए काम पर भरोसा हो गया. इसके बाद उससे रेटिंग टास्क पूरा करने के लिए पैसे निवेश करने को कहा जाने लगा.

युवक को भरोसा दिया गया कि 20 प्रोडक्ट की रेटिंग पूरी करने के बाद उसकी रकम रिफंड कर दी जाएगी. पैसे वापस मिलने की उम्मीद में युवक टास्क पूरा करता रहा और अलग-अलग चरणों में कुल 2.94 लाख रुपये निवेश कर दिए.

2.94 लाख जमा करने के बाद भी मांगे पैसे

युवक के अनुसार, 2.94 लाख रुपये जमा करने के बाद भी उससे और पैसे की मांग की जाने लगी. लगातार रकम मांगे जाने पर उसे पूरे मामले पर शक हुआ. इसके बाद उसे समझ में आया कि ऑनलाइन दोस्ती और रेटिंग टास्क के नाम पर उसके साथ साइबर ठगी की गई है.

मामले को लेकर युवक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ठगी से जुड़े लेनदेन समेत अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है.

Also Read :Patna Traffic Alert : गांधी मैदान इलाके में ऑटो-ई-रिक्शा की नो एंट्री, जानिए किधर से जाएं और किधर से नहीं, पढ़ें पूरा रूट प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >