कैंपस : पीयू : सायंस कॉलेज में जूलॉजी और गणित का रहा सबसे अधिक 90.8 प्रतिशत कटऑफ

पटना विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2024-28 में एडमिशन के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी गयी है

स्नातक में एडमिशन के लिये पहली मेधा सूची हुई जारी

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2024-28 में एडमिशन के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी गयी है. स्नातक में नामांकन के लिए सबसे अधिक 90.8 प्रतिशत कटऑफ गया है. विश्वविद्यालय में सबसे अधिक पटना सायंस कॉलेज में जूलॉजी और गणित विभाग के सामान्य वर्ग के छात्र का कटऑफ 90.8 प्रतिशत रहा. वहीं जूलॉजी में सामान्य वर्ग में छात्रा का कटऑफ 88.2 प्रतिशत और गणित में 86.2 प्रतिशत रहा. इसके अलावा मगध महिला कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस विभाग के सामान्य वर्ग की छात्रा का सबसे अधिक 93.6 प्रतिशत कटऑफ रहा. वहीं पटना कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस विभाग के सामान्य वर्ग के छात्र का कटऑफ 92.6 प्रतिशत और छात्रा का कटऑफ 86.4 प्रतिशत रहा. विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में सबसे अधिक डिमांड जूलॉजी, गणित, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी विषय की है.

10 से 12 जून तक लेना होगा एडमिशन

पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवार अपना एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्लिप डाउनलोड करेंगे. चयनित उम्मीदवार एलॉटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, एलॉटमेंट लेटर में लिखे सभी मूल प्रमाणपत्र व सभी प्रमाणपत्रों की एक सेट छायाप्रति ( स्वअभिप्रमाणित ) व चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर एलॉटेड कॉलेज में काउंसेलिंग व नामांकन के लिए 10 जून से 12 जून 2024 तक 10:00 बजे सुबह से 4:00 बजे शाम के बीच उपस्थित रहना अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवार द्वारा काउंसिलिंग के लिए संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित काउंसेलिंग की तिथि को उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त कर दी जायेगी. नामांकन लेने के बाद यदि आवेदक अपना विषय या कॉलेज बदलना चाहेंगे, तो उनके लिए स्लाइड अप करने की व्यवस्था पोर्टल पर की गयी है. स्लाइड अप हुए आवेदकों को फिर से काउंसेलिंग के लिए जाने की जरूरत नहीं होगी. यदि आवेदक अपने स्लाइड अप से संतुष्ट होंगे, तो उन्हें फिर पोर्टल पर लॉगइन होकर स्लाइड अप बटन से स्लाइड अप ऑप्शन को बंद करना होगा, अन्यथा फिर वे अगली लिस्ट के लिए स्लाइड अप हो जायेंगे.

कॉलेजवार विभिन्न विषय का कटऑफ

पटना सायंस कॉलेज

विषय- कटऑफ

फिजिक्स- 87.8 प्रतिशत

बॉटनी- 90.8 प्रतिशत

जूलॉजी- 90.8 प्रतिशत

गणित- 90.8 प्रतिशत

मगध महिला कॉलेज

विषय- कटऑफ

इकोनॉमिक्स- 87.6 प्रतिशत

बीकॉम- 87 प्रतिशत

पॉलिटिकल साइंस- 93.6 प्रतिशत

फिजिक्स- 86.4 प्रतिशत

पटना कॉलेज

विषय- कटऑफ

इकोनॉमिक्स – 85 प्रतिशत

पॉलिटिकल साइंस- 92.6 प्रतिशत

सोशियोलॉजी- 82.6 प्रतिशत

जियोग्राफी- 89 प्रतिशत

वाणिज्य महाविद्यालय

विषय- कटऑफ

बीकॉम रेगुलर- 86.2 प्रतिशत

बीकॉम सेल्फ फाइनेंस- 87 प्रतिशत

बीएन कॉलेज

विषय- कटऑफ

इकोनॉमिक्स- 84 प्रतिशत

पॉलिटिकल साइंस- 88.6 प्रतिशत

फिजिक्स- 84.4 प्रतिशत

जूलॉजी- 86.2 प्रतिशत

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >