सीयूइटी यूजी : तकनीकी खराबी के कारण नौ बजे की परीक्षा 11 बजे हुई शुरू, परीक्षार्थियों का हंगामा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सीयूइटी यूजी का आयोजन जारी है. सोमवार को सर्वर डाउन होने से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सीयूइटी यूजी का आयोजन जारी है. सोमवार को सर्वर डाउन होने से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई. सर्वर की समस्या से सभी केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा देरी से शुरू हो पायी. इस दौरान अभ्यर्थियों ने कई केंद्रों पर हंगामा भी किया. शहर के कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया और परीक्षा लेने की मांग की. पहली पाली की परीक्षा के लिए सात बजे से 8:30 बजे तक प्रवेश था. परीक्षा नौ से 11 बजे तक होनी थी, लेकिन तकनीकी कारण से परीक्षार्थियों के सुबह में ही प्रवेश से रोक दिया गया. धूप में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार करना पड़ा. पहली पाली की परीक्षा 11 बजे से एक बजे तक आयोजित हुई. परीक्षार्थियों को 10 बजे केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया. एनटीए के को-ऑर्डिनेटर डॉ भारती नायक ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण पहली पाली की परीक्षा लेट से शुरू ���ुई. परीक्षा स्थगित होने से स्टूडेंट्स व पैरेंट्स को परेशानी हुई. थोड़ी देर हुई, लेकिन परीक्षा आयोजित की गयी. सर्वर की समस्या से पहली पाली के छात्रों की परीक्षा देरी से खत्म हो पायी. पहली पाली में जीके व अंग्रेजी की परीक्षा थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >