अपराध बढ़ रहे पर भाजपा को दिख रहा केवल चुनाव: तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था के मसले पर सरकार को एक बार फिर घेरा है. अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था के कारण अब आम बिहारी को घर में रहना में मुश्किल होता जा रहा है.

संवाददाता, पटना राजद नेता तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था के मसले पर सरकार को एक बार फिर घेरा है. अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था के कारण अब आम बिहारी को घर में रहना में मुश्किल होता जा रहा है. सरकार अपनी ख्याली दुनिया में खोई हुई है. भाजपा को बस आने वाला चुनाव दिख रहा है. इसका खामियाजा मासूम आम जनता भुगत रही है. लिखा है कि भाजपा नेता तक की बेटी पर एसिड अटैक हो रहा है. सरकार के लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं, आम जनता की तो बात ही क्या करें? इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित को त्वरित इंसाफ मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता विस चुनाव में जदयू-भाजपा को सबक सिखायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >