कैंपस : जिले के 600 सक्षमता पास शिक्षकों की दोबारा कैंप लगा कर होगी काउंसेलिंग

स्थानीय निकाय सक्षमता परीक्षा 2024 के सफल वैसे शिक्षक जो काउंसेलिंग से वंचित रह गये हैं, उन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच नवंबर के दूसरे सप्ताह से दोबारा की जायेगी

संवाददाता, पटना स्थानीय निकाय सक्षमता परीक्षा 2024 के सफल वैसे शिक्षक जो काउंसेलिंग से वंचित रह गये हैं, उन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच नवंबर के दूसरे सप्ताह से दोबारा की जायेगी. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार सितंबर में आयोजित सक्षमता पास शिक्षकों की काउंसलिंग से जिले के 600 अभ्यर्थी वंचित रह गये थे. इनमें कई अभ्यर्थियों की जन्म तिथि, लिंग, आधार संख्या, प्रमाण पत्र घर पर छूट जाने या गुम होने और मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने की वजह से कागजातों का सत्यापन नहीं हो पाया था. ऐसे अभ्यर्थी चार नवंबर तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में चार नवंबर तक कारण बताते हुए आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद शिक्षक अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जायेगा. संबंधित शिक्षक अभ्यर्थी अपने लॉगइन आइडी व पासवर्ड के माध्यम से परीक्षा समिति की वेबसाइट bsebsakshamta.com/login पर सभी सही प्रमाण पत्र 9 नवंबर तक अपलोड करेंगे. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजकमल ने बताया कि सॉफ्टवेयर के माध्यम से सभी कागजात के सत्यापन के बाद फिर से काउंसलिंग के लिए कैंप लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >