बिहार में मिले 1928 और कारोना पॉजिटिव, यूपी और झारखंड के दो-दो लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 1928 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,38,265 हो गयी है. इनमें झारखंड के दो, उत्तर प्रदेश के दो और छत्तीसगढ़ से आये एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है.

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 1928 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,38,265 हो गयी है. इनमें झारखंड के दो, उत्तर प्रदेश के दो और छत्तीसगढ़ से आये एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 298 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा दो जिलों में सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आये. मधुबनी में 113 और अररिया में 103 कोरोना संक्रमित मिले.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के 10 जिलों के आंकड़े 50 से 100 के बीच रहे. भागलपुर में 86, मुजफ्फरपुर में 83, सुपौल में77, पूर्णिया में 71, बेगूसराय में 70, सहरसा में 61, पूर्वी चंपारण में 58, गोपालगंज में 55, मधेपुरा में 52 और कटिहार में 51 कोरोना संक्रमित पाये गये.

इसके अलावा नालंदा में 48, सारण में 46, दरभंगा में 43, किशनगंज में 41, समस्तीपुर में 41, सीतामढ़ी में 41, औरंगाबाद में 39, पश्चिम चंपारण में 38, गया में 37, जमुई में 33, शेखपुरा में 33, जहानाबाद में 32, मुंगेर में 28, सीवान में 27, अरवल में 26, वैशाली में 25, बक्सर में 24, बांका में 22, रोहतास में 22, भोजपुर में 21, लखीसराय में 21, कैमूर में 15, खगड़िया में 15, नवादा में 15 और शिवहर में 12 कोरोना संक्रमित मिले.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के 38 जिलों में मिले 1928 मामलों में दूसरे राज्यों के पांच कोरोना संक्रमित शामिल हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के दो, झारखंड के दो और छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी व्यक्ति का सैंपल पटना और वाराणसी के व्यक्ति का सैंपल कैमूर में लिया गया था. वहीं, झारखंड के पलामू और गढ़वा निवासी एक-एक व्यक्ति का सैंपल रोहतास में कलेक्ट किया गया था. जबकि, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी व्यक्ति का सैंपल पटना में लिया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सभी कोरोना संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >