Corona In Bihar: बिहार में बुजुर्गों पर भारी पड़ रहा कोरोना, पटना में एक ही दिन में मिले 6 नए मरीज

Corona In Bihar: राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है. 23 मई से अब तक 30 नए संक्रमितों की पहचान हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या बुजुर्गों की है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल जिले में 24 सक्रिय मरीज हैं.

Corona In Bihar: राजधानी पटना में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है. बीते कुछ दिनों से लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य महकमे की चिंता भी बढ़ गई है. मंगलवार को जिले में छह नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे 23 मई से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 30 तक पहुंच गई है.

ताजा मामलों में एनएमसीएच में एक 19 वर्षीय युवक, एक निजी अस्पताल में 21 वर्षीय युवती और 66 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके अलावा एक निजी लैब में 66, 55 और 73 वर्षीय पुरुषों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक संक्रमित हुए 30 लोगों में से छह मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में 24 मरीज सक्रिय हैं.

16 मरीजों की जांच सरकारी संस्थान में

सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इन 30 मरीजों में से 16 की जांच सरकारी संस्थानों में हुई, जबकि 14 लोगों ने निजी लैब में सैंपल दिए थे. यह आंकड़ा साफ दर्शाता है कि संक्रमण का दायरा दोनों क्षेत्रों में समान रूप से फैल रहा है.

मंगलवार को 6 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब बड़ी उम्र के लोग भी इस वायरस की चपेट में आने लगे हैं. मंगलवार को जिन छह नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें से तीन की उम्र 65 वर्ष से अधिक है. यह संकेत है कि संक्रमण कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों को तेजी से प्रभावित कर रहा है.

एम्स पटना, आईजीआईएमएस और एनएमसीएच जैसे प्रमुख अस्पतालों में डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और नर्सों तक में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. इससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि अस्पतालों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है.

अधिकांश संक्रमितों में सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश के लक्षण

एनएमसीएच की माइक्रोबायोलॉजी लैब में मंगलवार को 15 संदिग्ध सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. अधिकांश संक्रमितों में सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश जैसे सामान्य लक्षण पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़-भाड़ से बचें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं, क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है.

Also Read: बिहार होमगार्ड भर्ती में बड़ा खुलासा: रंग-बिरंगे रिबन से चल रहा था घोटाला, एक कैंडिडेट से इतने लाख में हुई थी डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >