14 से 20 नवंबर तक सहकारिता सप्ताह का होगा आयोजन

सहकारिता विभाग की ओर से 14 से 20 नवंबर तक अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जायेगा.

पटना. सहकारिता विभाग की ओर से 14 से 20 नवंबर तक अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जायेगा. यह 71वां वार्षिक आयोजन होगा. सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका’ रखा गया है. इस दौरान सहकारिता विभाग की विभिन्न गतिविधियों से लोगों को जोड़ने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. सहकारी संगठनों में नवाचार, तकनीक, उद्यमिता, कौशल विकास में सहकारिता की भूमिकाओं पर विमर्श किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >