बाइपास में कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंदा
फुलवारीशरीफ. बेऊर थाना अंतर्गत न्यू बाइपास में भीखाचक मोड़ के पास तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को चपेट में ले लिया.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
फुलवारीशरीफ. बेऊर थाना अंतर्गत न्यू बाइपास में भीखाचक मोड़ के पास तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को चपेट में ले लिया. हादसे में एक भाई का पैर कट गया और दूसरा जखमी हो गया. हदसे को देख लोगों को लगा की युवक की मौत हो गयी घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी. दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक में आग लगते ही बाइपास पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. हादसे के बाद बाइपास पर से गुजर रहे वाहन चालक जहां-तहां रुक गये. वहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची बेऊर थाना के पुलिस और अग्निशमन दल ने ट्रक में लगी आग को बुझाने का काम शुरू किया और पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी रही. घटना स्थल पर सड़क जाम कर लोग ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार करने की मांग के साथ ही हादसे में घायल युवकों के परिवार वालों को इलाज की पूरी व्यवस्था देने की मांग कर रहे थे. बाइपास पर सड़क हादसे के बाद बेऊर रामकृष्ण नगर और आसपास के थाने के पुलिस पहुंच गयी.
लोगों ने बताया कि भीखाचक मोड़ के पास बाइपास पर है जहां बराबर हादसा होते रहता है. वहां बाईपास पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है. घायल युवकों की पहचान बाइपास में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बगल में लाइन होटल चलाने वाले अमर राय उर्फ अरुण राय के बेटे के राहुल और मंतोष रूप में की. लोगों ने बताया की राहुल बाइक चला रहा था. हादसे में उसका पैर कट गया और दुर्घटना के बाद उसका पैर सड़क पर ही पड़ा छोड़ लोग उसको अस्पताल लेकर चले गये. बेऊर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया गया है. आग लगी ट्रक को बुझाया गया. घायल के परिवार वालों के बयान दर्ज किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।