पटना में आज कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों की पांच सूत्री मांगों को लेकर सीएम आवास का करेगी घेराव

Patna Congress protest: बिहार के छात्रों के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस आज पटना में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी. यह प्रदर्शन इनकम टैक्स चौराहे से शुरू होकर सीएम आवास तक मार्च करेगा.

Patna Congress protest: बिहार के छात्रों पर हुए अत्याचार और छात्रों की पांच सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस आज दोपहर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी. प्रदर्शन की शुरुआत इनकम टैक्स चौराहा से होगी, जहां से कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे.

इनकम टैक्स चौराहा से निकलेगा मार्च

कांग्रेस के कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे इनकम टैक्स चौराहा से मुख्यमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकाला जाएगा. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रदर्शन को देखते हुए पटना के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.

Also Read: Prashant Kishor Won Bankipur Seat: क्या प्रशांत किशोर की जीत ने जातिवाद मॉडल का किया सफाया? PK की स्ट्रैटेजी की चर्चा तेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >