कांग्रेस ने जारी किया स्कैन कोड पोस्टर

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.

संवाददाता, पटना

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने डिजिटल आवेदन फॉर्म के लिए स्कैन कोड युक्त पोस्टर जारी किया. इसके माध्यम से इच्छुक प्रत्याशी अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. पत्रकारों से बातचीत में राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने तय मानकों के आधार पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये सुगम और पारदर्शी बनाने का फैसला लिया है. इस स्कैन कोड के जरिए आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसको भरा जाना है. इसमें पार्टी द्वारा निर्धारित कई शर्तें और आवश्यकताएं पूरी करनी होंगी. उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ताओं को साप्ताहिक कार्य रिपोर्ट, 3000 घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने का प्रमाण (फोटो सहित), बूथ कमेटियों की अपडेटेड सूची, प्रत्येक पंचायत या वार्ड में 10 महिलाओं की शक्ति समिति की सूची और सोशल मीडिया पर विशेष फॉलोवर बेस (फेसबुक पर 25 हजार व इंस्टाग्राम पर 15 हजार) बनाना अनिवार्य किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >