Samrat Choudhary: बिहार के वाल्मीकिनगर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कामकाज की खुलकर तारीफ की और कहा कि मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है. सम्राट चौधरी जिस तरह काम कर रहे हैं, वह सराहनीय है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
अपराधियों के एनकाउंटर को बताया जरूरी
बिहार में हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ हो रही पुलिस कार्रवाई और एनकाउंटर पर भी कांग्रेस विधायक ने समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ पुलिस को सख्त कदम उठाना ही चाहिए. अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी है और अगर अपराधी कानून से ऊपर समझते हैं तो एनकाउंटर जैसी कार्रवाई भी गलत नहीं मानी जानी चाहिए.
मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या बोले
बिहार में संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह पूरी तरह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अधिकार है. टीम में किसे- किसे जगह देते हैं, ये देखने वाली बात होगी. नई सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
निशांत कुमार की यात्रा पर भी बोले
जदयू नेता निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर से यात्रा शुरू करना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले नीतीश कुमार भी कई यात्राओं की शुरुआत यहीं से कर चुके हैं. अब निशांत कुमार भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं.
पश्चिम बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस विधायक ने कहा कि वे वहां चुनावी प्रक्रिया में शामिल नहीं थे, इसलिए ज्यादा दावा करना ठीक नहीं होगा. उन्होंने कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 60 किमी की रफ्तार से आएगी आंधी, 4 मई को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके जिले का कैसा रहेगा हाल
मजदूर दिवस पर एनडीए सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी, बिहार का नाम श्रमिक प्रदेश रखने की दी सलाह
