एफआइआर दर्ज होने में देरी की शिकायत भी अब डायल 112 पर

बिहार में डायल 112 अब सिर्फ आपातकालीन सेवाएं देने तक ही सीमित नहीं रहेगा. जल्द ही इस नंबर पर एफआइआर दर्ज होने में देरी, अनुसंधान में देरी, अपराधियों से संबंधित सूचना और महिला एवं बच्चों पर होने वाले अपराधों आदि की सूचना भी दी जा सकेगी.

पटना. बिहार में डायल 112 अब सिर्फ आपातकालीन सेवाएं देने तक ही सीमित नहीं रहेगा. जल्द ही इस नंबर पर एफआइआर दर्ज होने में देरी, अनुसंधान में देरी, अपराधियों से संबंधित सूचना और महिला एवं बच्चों पर होने वाले अपराधों आदि की सूचना भी दी जा सकेगी. बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक एक महीने के अंदर डायल 112 को इसके लिए तैयार कर लिया जायेगा. अधिकारी ने बताया कि डायल 112 को बिहार के नागरिकों के लिए एकल पुलिस हेल्पलाइन के रूप में विकसित किया जा रहा है. ऐसा होने पर बिहारवासियों को इसके माध्यम से फायर ब्रिगेड, पुलिस व एंबुलेंस से जुड़ी आपातकालीन सेवाओं के अलावे अन्य प्रकार की सुविधाएं भी मिलेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >