मशाल के तहत स्कूल स्तर पर शुरू हुई प्रतियोगिता

मशाल कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर शुक्रवार से पांच विधाओं में खेल प्रतियोगिता शुरू कर दी गयी है.

संवाददाता, पटना

मशाल कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर शुक्रवार से पांच विधाओं में खेल प्रतियोगिता शुरू कर दी गयी है. टेस्ट के बाद चयनित बच्चे क्रिकेट बॉल थ्रो, हाइ जंप, रेस, साइकलिंग, फुटबाल, वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. स्कूल स्तर पर बच्चों का चयन 27 अप्रैल तक किया जायेगा. इस प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार खेल प्राधिकरण की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है. स्कूल स्तर पर बच्चे चयनित होने के बाद कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इसके बाद प्रखंड स्तर पर ये बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेंगे. सीआरसी स्तर पर चयनित होने के बाद बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. जिला स्तर पर चयनित होने के बाद ये बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों को तैयार करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >