CNLU के छात्रों के लिए जरूरी खबर, कम नंबर आए हैं? 4 जुलाई तक करें री-चेकिंग के लिए आवेदन

CNLU Revaluation: चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने BA LLB और BBA LLB के विभिन्न सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाओं के अवलोकन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई है.

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
CNLU Revaluation: चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (CNLU) ने BA LLB (ऑनर्स) और BBA LLB (ऑनर्स) के द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम और दशम सेमेस्टर (अप्रैल एंड सेमेस्टर परीक्षा) की उत्तरपुस्तिकाओं के अवलोकन और पुनर्मूल्यांकन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है. जिन विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम पर आपत्ति है, वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

2 जुलाई तक करें उत्तरपुस्तिका देखने के लिए आवेदन

विश्वविद्यालय की परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, छात्र-छात्राएं उत्तरपुस्तिका के अवलोकन के लिए 2 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 3 और 4 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी उत्तरपुस्तिका देखने का अवसर मिलेगा. 2 जुलाई के बाद इस प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

पुनर्मूल्यांकन के लिए 4 जुलाई अंतिम तिथि

उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 4 जुलाई तक किए जा सकेंगे. विश्वविद्यालय ने प्रति प्रश्नपत्र 1,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया है. अंतिम तिथि के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

परीक्षा अनुभाग से मिलेगा आवेदन पत्र

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आवेदन पत्र परीक्षा अनुभाग से प्राप्त किए जा सकते हैं. सभी विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.


CNLU Revaluation: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतिथि / शुल्क
उत्तरपुस्तिका अवलोकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि2 जुलाई
उत्तरपुस्तिका देखने की तिथि3 और 4 जुलाई (सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक)
पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि4 जुलाई
पुनर्मूल्यांकन शुल्क1,000 रुपये प्रति प्रश्नपत्र

ALSO READ: पटना मेट्रो में आज से बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT पहुंचेंगे यात्री, 35 KM/H की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >