मुंगेर को सीएम नीतीश ने दिया 119 करोड़ का गिफ्ट, 2005 से पहले की सरकार पर बोला हमला

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर जिले को 119 करोड़ का गिफ्ट दिया. इसके साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल भी हुए. अपने भाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने 2005 से पहले की सरकार पर जमकर हमला बोला.

CM Nitish Yatra: सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा को लेकर कई जिलों में पहुंच रहे हैं. इस बीच गुरुवार को वे मुंगेर जिले में पहुंचे. यहां उन्होंने 119 करोड़ के योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. यहां उन्होंने जीविका दीदियों की ओर से लगाए स्टॉल का निरीक्षण किया. इसके साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला भी बोला.

लालू-राबड़ी शासनकाल पर साधा निशाना

मुंगेर में सीएम नीतीश ने कहा, 2005 से पहले वाली सरकार (लालू-रबड़ी शासनकाल) ने कोई काम नहीं किया. लोग पहले शाम होने के बाद घर से निकलते नहीं थे. लेकिन जब हमारी सरकार आई तो हम लोगों ने सब कुछ बदला. अब बिहार में कानून का राज है. पहले स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क इन सभी व्यवस्थाओं का बुरा हाल था. वो लोग किसी के लिए कुछ नहीं करते थे. लेकिन हम लोगों के आने के बाद तेजी से विकास हुआ.

एक बार फिर सम्राट चौधरी के कंधे पर रखा हाथ

मुंगेर में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा. जनसंवाद कार्यक्रम में सम्राट चौधरी अपना भाषण देने के बाद अपनी सीट पर बैठने लगे. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को नमस्कार किया, जिसके बाद नीतीश कुमार ने उनके कंधे पर हाथ रखा. इन तस्वीरों के सामने आने से कई तरह की चर्चा जोरों पर है.

सम्राट चौधरी को लेकर जेडीयू नेता ने क्या कहा था?

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार से समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जनता के सामने उन्हें आने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किए जाने को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह बात देखा जा रहा है कि नीतीश कुमार उन्हें जनता के सामने आशीर्वाद दे रहे हैं तो कहीं ना कहीं उनके प्रति उनका स्नेह दिखाई दे रहा है. लेकिन आगे क्या होगा, मुख्यमंत्री कौन बनेंगे, यह तो बाद में ही पता चल पाएगा.

Also Read: जेल से बाहर आयेंगे विधायक अनंत सिंह, हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >