CM Nitish Kumar Photos: अचानक सचिवालय पहुंचे सीएम नीतीश, अफसरों को फटकारा- टाइम से ऑफिस पहुंचें और ढंग से काम करें

CM Nitish Kumar Photos: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह-सुबह एक्शन मोड में दिखे. दरअसल, वे आज सचिवालय पहुंचे जहां उन्होंने अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया. साथ ही अफसरों को समय पर ऑफिस आने का आदेश भी दिया.

CM Nitish Kumar Photos: नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुल एक्शन मोड में दिख रहे हैं. ऐसे में आज वे सुबह-सुबह सचिवालय पहुंचे. यहां उन्होंने घूम-घूमकर अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया. सीएम नीतीश के अचानक सचिवालय पहुंचने से अफसरों के बीच खलबली मच गई.

निरीक्षण के दौरान आज सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल रूम, वित्त मंत्री का कार्यालय, गेस्ट रूम सहित मुख्य सचिवालय के विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं और कार्य की जानकारी ली.

साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय पर ऑफिस आयें और बेहतर ढंग से काम करें. कार्यालय में अनुशासित रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी काम करें ताकि कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके.

उन्होंने कहा कि पूरे परिसर की साफ-सफाई नियमित हो ताकि परिसर आकर्षक दिखे. परिसर और उद्यान क्षेत्र हरा-भरा रहे इसके लिए जहां जरूरत हो वहां पौधे लगाए जाएं. सचिवालय आने वाले लोगों के बैठने और उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखें. मुख्य सचिवालय को और बेहतर और व्यवस्थित बनाने की योजना पर काम करें.

इस तरह से आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त आदेश दे दिये. इस दौरान कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. मालूम हो, इससे पहले कई विकास कार्यों को लेकर निरीक्षण करने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द काम पूरा कर लेने का आदेश दिया था.

Also Read: Tej Pratap Yadav: ‘गरीबों के आंसू और बद्दुआ से कोई नहीं बच पायेगा’, सम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन पर भड़के तेज प्रताप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >