Nitish Kumar: नीतीश कुमार की सास का निधन, अंतिम विदाई के लिए बांस घाट पहुंचे CM, IGIMS में चल रहा था इलाज

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासु मां विद्यावती देवी का शुक्रवार शाम निधन हो गया. लंबे समय से उनका पटना के आईजीआईएमएस में इलाज चल रहा था.

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. उनकी सास, 90 वर्षीय विद्यावती देवी का शुक्रवार शाम निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और पटना के IGIMS में उनका इलाज जारी था. स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के बाद उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली.

बांस घाट पर किया जा रहा है अंतिम संस्कार

शनिवार को दिवंगत विद्यावती देवी का अंतिम संस्कार पटना के बांस घाट पर किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ स्वयं मौजूद रहे. राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सहित परिवार के करीबी और शुभचिंतक भी अंतिम विदाई के मौके पर पहुंचे थे.

2 महीने से IGIMS में चल रहा था इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, विद्यावती देवी पिछले दो महीनों से आईजीआईएमएस में भर्ती थीं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. इलाज के दौरान मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार लगभग हर शाम अस्पताल जाकर अपनी नानी से मुलाकात करते थे. परिवार लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित था.

सात साल पहले हुआ था ससुर का निधन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन सात वर्ष पहले हुआ था. कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी स्थित आवास पर उनका देहांत हुआ था. वे पेशे से हाईस्कूल में शिक्षक थे और हरनौत क्षेत्र में एक सम्मानित शिक्षाविद के रूप में उनकी पहचान थी. उनके निधन के बाद बांस घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया था, जहां उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार ने मुखाग्नि दी थी.

Also Read: एक्ट्रेस नेहा शर्मा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद समेत कई सेलिब्रिटीज की करोड़ों की संपत्ति जब्त, जानें ED ने क्यों लिया एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >