बिहार के युवा हो जाएं तैयार, आने वाली है बंपर बहाली, नौकरी देने के मिशन मोड में सीएम नीतीश

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. 2020-25 में 50 लाख युवाओं को अवसर दिए गए और 2025-30 में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है.

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट कर कहा कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता रही है. सात निश्चय-2 के तहत 2020 से 2025 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार का अवसर दिया गया है. अगले 5 वर्षों (2025-30) के लिए सरकार ने 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार प्रदान करने का बड़ा लक्ष्य तय किया है.

क्या बोले सीएम नीतीश

सीएम नीतीश ने पोस्ट में आगे कहा, “नई सरकार बनने के बाद से ही रोजगार सृजन और सरकारी नियुक्तियों को गति देने के लिए तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है. रिक्त पदों को तेजी से भरने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. सभी प्रशासनिक विभागों, प्रमंडलीय आयुक्तों, पुलिस मुख्यालय और डीएम को निर्देश दिया गया है कि वे 31 दिसंबर 2025 तक सभी रिक्तियों से संबंधित जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध करा दें. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग जांच कर उन्हें संबंधित नियुक्ति आयोगों को भेजेगा.

विज्ञापन से परिणाम और प्रक्रिया के बीच नहीं लगे अधिक समय

सीएम ने आगे कहा कि सभी नियुक्ति आयोगों और चयन एजेंसियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जनवरी 2026 में पूरे वर्ष की भर्ती प्रक्रिया का कैलेंडर जारी करें, जिसमें विज्ञापन जारी करने की तिथि, परीक्षा की संभावित अवधि और अंतिम परिणाम घोषित करने की समयसीमा स्पष्ट रूप से दर्ज हो. किसी भी परिस्थिति में विज्ञापन से परिणाम तक की पूरी प्रक्रिया एक वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

युवाओं के लिए सरकार कर रही प्रयास

सीएम नीतीश ने आगे बताया कि भर्ती परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया है. किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी और उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दंडित कराया जाएगा. इसके अलावा, ऑनलाइन CBT परीक्षा के लिए बिहार में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षाएं समय पर और सुचारू रूप से आयोजित हो सकें.

सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है. अधिक से अधिक रोजगार देने, सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने और बिहार के युवाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे के लिए मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >