सीएम नीतीश के राज्यसभा सांसद बनने पर मांझी बोले- शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया. एनडीए के कई नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा.

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नी���ीश कुमार शपथ ग्रहण के बाद राज्यसभा सांसद बन गए हैं. सीएम नीतीश अब केंद्र की राजनीति करेंगे. राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद सीएम नीतीश को लगातार बधाइयां मिल रही हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर लिखा, बिहार विल मिस यू नीतीश जी.

मांझी ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?

अपने एक्स पोस्ट में जीतन राम मांझी ने लिखा, आज मैं नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा. बस इतना कहूंगा, ‘बिहार विल मिस यू नीतीश जी. ये मैं ही नहीं पूरे बिहार की जनता कह रही है.’ इस तरह से जीतन राम मांझी ने एक अलग ही अंदाज में सीएम नीतीश कुमार के लिए अनोखी बात कही.

इमोशनल हुए जीतन राम मांझी

इससे पहले जीतन राम मांझी कई बार सीएम नीतीश को राज्यसभा जाने पर बधाई दे चुके हैं. इस बीच आज इमोशनल होते हुए उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के लिए एक्स के जरिए अपनी बात रखी. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं.

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश कुमार के एक्स पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है. उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है. उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा.’

आगे उन्होंने यह भी कहा, ‘सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी. राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं.’

Also Read: बिहार विधानसभा को RDX से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वायड की टीम जांच के लिए पहुंची

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >