CM Nitish: पटना जंक्शन के आसपास नहीं लगेगा जाम, सब-वे की शुरुआत, सीएम नीतीश ने किया लोकार्पण

CM Nitish: पटना शहर के विभिन्न स्थानों से इस बहुमंजिला पार्किंग स्थल तक वाहन से पहुंचने के बाद पैदल यात्री भूमिगत पथ में नव निर्मित स्वचालित ट्रैवेलेटर से पटना जंक्शन तक आसानी से पहुंच सकते हैं.

CM Nitish: सीएम नीतीश कुमार ने नए बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी मॉडल हब) और पटना जंक्शन तक भूमिगत पथ (सब-वे) का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर लोकार्पण किया. यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा है कि बहुमंजिला पार्किंग भवन और सब-वे की शुरुआत होने से पटना जंक्शन और इसके आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ कम होगी. साथ ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी. इससे पहले उन्होंने नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन से बसों और यात्री वाहन के परिचालन का शुभारंभ किया. लोकार्पण के बाद नवनिर्मित सब-वे का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रैवेलेटर, एस्केलेटर आदि का जायजा लिया और यात्री सुविधाओं तथा कनेक्टिविटी के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली.

क्या बोले सीएम

सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि जीपीओ गोलंबर के नजदीक मल्टीलेवल हब को पटना जंक्शन से जोड़ने के लिए सब-वे का निर्माण कराया गया है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र अंतर्गत यातायात व्यवस्था को विकसित करना है. इस सब-वे और बहुमंजिला पार्किंग भवन का लोकार्पण होने से पैदल चलने वाले लोगों को पटना जंक्शन तक आवागमन में काफी सुविधा होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले भी कई बार इस परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था. उस दौरान बेहतर और व्यवस्थित ढंग से निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

84.83 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है सब-वे का निर्माण

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 84.83 करोड़ रुपये की लागत से पटना जंक्शन के समीप भूमिगत पथ (सब-वे) का निर्माण कराया गया है. यह पटना जंक्शन के पास से शुरू होकर जीपीओ गोलंबर तक जाता है, जिसकी लंबाई 440 मीटर है. इस परियोजना में जीपीओ गोलंबर के नजदीक 66.81 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी मॉडल हब) का निर्माण किया गया है जहां बस, ऑटो, टैक्सी एवं निजी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल

लिफ्ट और एस्केलेटर की भी है व्यवस्था

लोगों की सुविधा के लिए भूमिगत पथ तक पहुंचने के लिए दो लिफ्ट और दो स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) भी लगायी गयी हैं. पूरी लंबाई में एयरकंडीशनिंग की सुविधा भी दी गयी है. भूमिगत पथ में बुद्ध स्मृति पार्क के निकट एक अतिरिक्त प्रवेश या निकास की सुविधा भी दी गयी है. भविष्य में इस भूमिगत पथ को निर्माणाधीन पटना मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ने की योजना है. इस भूमिगत पथ और बहुमंजिला पार्किंग भवन की सुविधा मिलने से पैदल चलने वाले लोगों को पटना जंक्शन तक आवागमन में काफी सुविधा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >